दो नावो पर पैर रखना मुहावरे का क्या अर्थ है? Do Naavo Par Pair Rakhna Muhavara Meaning in Hindi.

Do Naavo Par Pair Rakhna Muhavare Ka Meaning in Hindi / दो नावो पर पैर रखना मुहावरे का अर्थ।

मुहावरा - "दो नावो पर पैर रखना"।

“दो नावो पर पैर रखना” मुहावरे का व्याख्या –

“दो नावो पर पैर रखना” यह हिंदी भाषा में बोले जाने वाला एक महत्वपूर्ण मुहावरा है। इसका अर्थ किन्ही दो कार्यो को एक साथ करना अथवा दो विरोधी बाते करना होता है।
व्याख्या – सुरेश का इस तरह से दो नावो पर पैर रखना अच्छी बात नही है। सुरेश एक तरफ UPSC की तैयारी कर रहा है और वही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी मे जुटा है। सुरेश का इस तरह एक साथ दो कार्य करना सही नही है। अगर सुरेश ऐसा ही करता रहा तो वो ना तो UPSC क्लियर कर पायेगा और ना ही ग्राम पंचायत का चुनाव जीत पायेगा। इसीलिए सुरेश का इस तरह “दो नावो पर पैर रखना” ठीक बात नही है।

Do Naavo Par Pair Rakhna Muhavare Ka Arth / “दो नावो पर पैर रखना” मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा – “दो नावो पर पैर रखना”।
    – (Muhavara : Do Naavo Par Pair Rakhna).
  • हिंदी में अर्थ – एक साथ दो कार्य करना / किन्ही दो कार्यो को एक साथ करना / दो विरोधी बाते करना।
    – (Meaning in Hindi : Ak Saath Do Karya Karna / Kinhi Do Karyo Ko Ak Sath Karna / Do Virodhi Baate Karna).

“दो नावो पर पैर रखना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Do Naavo Par Pair Rakhna Muhavare Ka Vakya Prayog.

“दो नावो पर पैर रखना” मुहावरे का अर्थ नीचे दिये गये उदाहरणों के माध्यम से समझा जा सकता है।

उदाहरण- 1.

राहुल अगर तुम इस तरह से दो नावो पर पैर रखोगे तो तुम कही के नही होगे। राहुल आगे की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज मे दाखिला करवा लिया है। और वही दूसरी तरफ पार्ट टाइम नौरकी भी कर रहा है। यानी की तुम एक साथ दो कार्य कर रहे हो। यही बात राहुल के पिता को अच्छी नही लगी। इसलिए उन्होंने राहुल से कहा की तुम्हारा इस तरस “दो नावो पर पैर रखना” ठीक नही है।

उदाहरण- 2.

कभी भी किसी के लिए दो नावो पर पैर रखना सही साबित नही हुआ है। इसीलिए कहते है की हमे एक समय में एक ही काम करना चाहिए। पवन तो हमेशा दो विरोधी बाते ही करता रहता है। वह एक बार कहता है की मै खेती करूंगा और फिर कहता है नही नही मै दुकान खोलूंगा। और पुनः कुछ समय बाद कहता है की मै दोनो काम एक साथ करूंगा। पवन का इस तरह से दो विरोधी बाते करना “दो नावो पर पैर रखने” के समान है।

उदाहरण- 3.

राहुल का दो नावो पर पैर रखना उसके लिए महंगा पड़ गया। राहुल शहर में एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। और जब वह शाम को फैक्ट्री से लौट कर आता तो वह रात को ऑटो रिक्शा चलाता था। मतलब की राहुल एक साथ दो काम कर रहा था। दिन में फैक्ट्री में काम करता और रात में ऑटो रिक्शा चलाता। एक दिन रात को जब राहुल रिक्शा चला कर घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। तब से राहुल कोई भी काम नही कर पाता है। क्युकी एक्सीडेंट में उसका हाथ कट गया था। राहुल के लिए इस तरह “दो नावो पर पैर रखना” महंगा पड़ गया।

उदाहरण- 4.

पटेल भाई आप इस तरह से दो नावो पर पैर मत रखिये। देखिये पटेल भाई आपका मछली का व्यापार बहोत अच्छा चल रहा है। हम तो कहेंगे की आप इसी व्यापार को और आगे बढ़ाइए। लेकिन आप बकरी पालन का भी व्यवसाय करने जा रहे है। इस तरह एक साथ दो काम करना आपके लिए सही नही होगा। अगर दोनो व्यापार में कोई कमी रह गयी तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पटेल जी का एक साथ दो काम करने के लिए सोचना ही “दो नावो पर पैर रखना” कहलाता है।

उदाहरण- 5.

शर्मा जी आपका विद्यालय अच्छा चल रहा है। आपका इस तरह से हार्डवेयर का ब्यवसाय करना ठीक नही है। आपका एक साथ दो व्यवसाओ का करना अच्छी बात नही है। इस तरह से कार्य करना “दो नावो पर पैर रखने” के समान है।

हमें आशा है कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आ गया होगा। अपने सुझाव देने के लिए हमें कमेंट करें।

… … धन्यवाद !

 

Read More … …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here