दाँत खट्टे करना मुहावरे का क्या अर्थ है? Daant Khatte Karna Muhavare Ka Meaning in Hindi.

Daant Khatte Karna Muhavara Meaning in Hindi / दाँत खट्टे करना मुहावरे का अर्थ।

मुहावरा - "दाँत खट्टे करना"।

“दाँत खट्टे करना” मुहावरे का व्याख्या –

“दाँत खट्टे करना” यह हिंदी भाषा का एक प्रचलित लोकोत्ती अथवा मुहावरा है। इसका अर्थ परास्त करना अथवा हरा देना होता है।

व्याख्या – रानी लक्ष्मीबाई ने अनेको बार अंग्रेजो के दाँत खट्टे किये थे। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अनेको बार अंग्रेज़ों से लड़ाईया लड़ी। और हर बार उनको परास्त किया। अंग्रेज़ जब भी रानी लक्ष्मीबाई की हत्या करने का योजना तैयार करते और संग्राम करने के लिए जाते, वे हर बार रानी लक्ष्मीबाई के हाथो हार जाते। यानी की रानी लक्ष्मीबाई संग्राम मे अंग्रेज़ों के “दाँत खट्टे कर” देती थी।

Daant Khatte Karna Muhavare Ka Arth / दाँत खट्टे करना मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा – “दाँत खट्टे करना”।
    – (Muhavara : Daant Khatte Karna).
  • हिंदी में अर्थ – परास्त करना / पराजित करना / हरा देना।
    – (Meaning in Hindi : Parast Karna / Parajit Karna / Hara Dena).

“दाँत खट्टे करना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Daant Khatte Karna Muhavare Ka Vakya Prayog.

“दाँत खट्टे करना” इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग नीचे दिये उदाहरणों के माध्यम से समझा जा सकता है।

उदाहरण- 1.

अंडर 19 भारतीय महिला क्रिकेट के खिलाड़ियों ने इस बार खेले गये अंडर 19 विश्वकप के सभी मैचों में अपने प्रतिध्वन्धियों के दाँत खट्टे कर दिये। पहली बार इस वर्ष अंडर 19 महिला विश्वकप का आयोजन किया गया था। जिसमे कई देशो ने हिस्सा लिया था। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने सभी मैचों में आने वाले टीमों को बहोत बुरी तरह से परास्त किया। भारतीय टीम का जिससे भी मुकाबला हुआ भारतीय टीम ने उसे हरा दिया। यानी की भारतीय टीम का अपने प्रतिद्वँधियों को बुरी तरह से हरा देना ही “दाँत खट्टे करना” कहलाता है।

उदाहरण- 2.

रोशनी ने बड़े बड़े वकीलों के दाँत खट्टे कर दिये। रोशनी पेशे से एक वकील है। वह महिलाओ पर हुए अत्याचरों के खिलाफ उनका केस लड़ती है और वो भी बिना एक भी रुपये लिए। रोशनी के खिलाफ कोई भी वकील खड़ा होता उसे वो बहस शुरु होते ही हरा देती है। रोशनी बड़े से बड़े वकील को भी अपने सूझ बुझ से परास्त कर देती है। रोशनी का वकीलों को हराना ही “दाँत खट्टे करना” कहलाता है।

उदाहरण- 3.

दंगल में भीमा अच्छे अच्छे पहलवानो के दाँत खट्टे कर देता है। भीमा कद काठी में छोटा है। पर भीमा जब भी दंगल में उतरता है तो दूसरे पहलवानो को हरा देता है। भीमा के सामने कोई भी पहलवान टिकता नही है। वह अच्छे पहलवानो को भी परास्त कर देता है। भीमा का दूसरे पहलवानो को परास्त करना ही “दाँत खट्टे करना” कहलाता है।

उदाहरण- 4.

भारत पाकिस्तान के युद्ध में भारत ने हमेशा पाकिस्तान के दाँत खट्टे किये है। पाकिस्तान जब भी कोई जंग छेड़ता है तो भारत उसे मुहतोड़ जबाब देता है। और उस जंग में भारत पाकिस्तान को हरा देता है। भारत द्वारा पाकिस्तान को हराना ही “दाँत खट्टे करना” कहलाता है।

उदाहरण- 5.

महाभारत में पांडवों ने कौरवों के दाँत खट्टे कर दिये थे। जब महाभारत का युद्ध शुरु हुआ तो करवों को लगा की वो पांडवों को बड़ी आसानी से हरा देंगे। पर इसका विपरीत हो गया। कौरव खुद पांडवों से हार गये। पांच पांडवों ने मिलकर ही कौरवों के बड़ी सेना को परास्त कर दिया। यानी की पांडवों का कौरवों को परास्त करना ही “दाँत खट्टे करना” कहलाता है।

हम उम्मीद करते है कि आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आगया होगा। अपने सुझाव देने के लिए हमे कमेंट करें।

… … धन्यवाद !

 

Read More … …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here