‘प्यासा ही कुएँ के पास जाता है’ मुहावारे का क्या अर्थ होता है? Pyasa Hi Kuen Ke Paas Jata Hai Muhavara Meaning in Hindi.

Pyaasa Hi Kuen Ke Paas Jata Hai Muhavare Ka Meaning in Hindi / प्यासा ही कुएँ के पास जाता है मुहावरे का अर्थ।

मुहावरा – “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है”।
“प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” मुहावरे का व्याख्या –

“प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” यह हिंदी भाषा में बोले जाने वाला एक मुहावरा है। इसका अर्थ जरूरतमंद व्यक्ति का इच्छापूर्ति करने वाले के पास जाना अथवा आवश्यकता पड़ने पर दूसरे के पास जाना होता है।
व्याख्या – रामू को जब काम करने की जरूरत पड़ी तो वह खुद सेठ के पास नौकरी मांगने के लिए गया। रामू के जब खर्चे बढ़ गये तो वो बहुत परेशान रहने लगा। रामू को घर के खर्चे चलाने में बहुत कठिनाई हो रही थी क्युकी वह मजदूरी का काम करता था। जिसकी वजह से पैसे कम मिलते थे और खर्चे ज्यादा थे। रामू को नौकरी की बहोत आवश्यकता थी, इसलिए रामू को जरूरत पड़ने पर सेठ के पास नौकरी मांगने के लिए जाना पड़ा। रामू का सेठ के पास नौकरी मांगने के लिए जाना ही “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” कहलाता है।

Pyaasa Hi Kuen Ke Paas Jata Hai Muhavare Ka Arth / “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा – “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है”।
    – (Muhavara : Pyaasa Hi Kuen Ke Paas Jata Hai).
  • हिंदी में अर्थ – आवश्यकता पड़ने पर दूसरे के पास जाना / जरूरतमंद व्यक्ति का इच्छापूर्ति करने वाले के पास जाना।
    – (Meaning in Hindi : Avashyakta Padane Par Dusre ke Paas Jana / Jaruratmand Vyakti Ka Ichha purti Karne Wale Ke Paas Jana ).

“प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Pyaasa Hi Kuen Ke Paas Jata Hai Muhavare Ka Vaky Prayog.

“प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग नीचे दिये हुये उदाहरणों के माध्यम से समझा जा सकता है।

उदाहरण- 1.

अरुण को उपेंद्र से UPSE के नोट चाहिए थे। इसलिए अरुण उपेंद्र के पास फोन करके उससे बोला की अरुण मुझे कुछ दिनों के लिए अपना UPSE का नोट दे दो। तो उपेंद्र ने अरुण से बोला कि देखो अरुण जरूरत तुम्हे है तो तुम्हे ही मेरे पास आकर नोट ले जाने चाहिए ना कि मै खुद तुम्हे नोट देने आऊ। फिर अरुण को अस्मरण हुआ कि हा उपेंद्र सही कह रहा है जिस जरूरत पड़ती है वही इच्छापूर्ति करने वाले के पास जाता है। फिर अरुण उपेंद्र के पास जाकर उसका UPSE का नोट लेकर आया। मतलब की अरुण का उपेंद्र के पास जाकर उसका UPSE का नोट मांगना ही “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” मुहावरा सटीक बैठता है।

उदाहरण- 2.

बृजमोहन जी अपनी लड़की की सादी के लिए लड़के का प्रतीक्षा कर रहे थे और सोच रहा थे, कि कोई आये और हमें ये बोले कि मुझे आपकी लड़की पसंद है। पर ऐसा नही हो रहा था उन्हे ऐसा कोई भी व्यक्ति नही मिला जो वैसा ही कहे जैसा वो चाहते थे। फिर किसी सज्जन व्यक्ति ने उन्हे समझाया की बृजमोहन जी जरूरत आपको है तो आपको ही लड़को को ढूंढने के लिए जाना पड़ेगा। ना कि लड़के वाले आपकी लड़की को ढूंढते हुए आएंगे। जिसे आवश्यकता होती है वही दूसरे के पास जाता है। तब जाकर बृजमोहन जी बात को गंभीरता से समझे। फिर वो खुद अपनी लड़की के लिए लड़के की तलाश करने जाने लगे। अर्थात बृजमोहन जी का दुसरो के पास जाकर अपनी लड़की के लिए उचित लड़का ढूंढना ही “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” के समान है।

उदाहरण- 3.

भारत को जब लड़ाकू विमान रफ़ाल की जरूरत पड़ी तो वो फ्रांस के पास गया और उससे रफ़ाल खरीदा। मतलब की आवश्यकता भारत को थी इसलिए भारत फ्रांस के पास गया। ना कि फ्रांस भारत के पास आकर की मुझसे रफ़ाल खरीदो। इसका मतलब ये हुआ कि “प्यासा ही कुएँ के पास जाता है” ना कि खुद कुआँ चलकर प्यासे के पास आता है।

 

Read More … ….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here