पत्थर की लकीर मुहावरे का क्या अर्थ होता है? Patthar Ki Lakir Muhavare Ka Meaning in Hindi.

Patthar Ki Lakir Muhavara Meaning in Hindi / पत्थर की लकीर मुहावरे का अर्थ।

मुहावरा - "पत्थर की लकीर"।

“पत्थर की लकीर” मुहावरे का व्याख्या –

“पत्थर की लकीर” यह हिंदी भाषा में बोले जाने वाला एक मुहावरा है। इसका अर्थ अपनी बात पर दृढ़ रहना अथवा अमिट (स्थाई) बात होता है।

व्याख्या – “पत्थर की लकीर” अर्थात पक्की या अमिट बात। दोस्तों पहले के जमाने में जब राजा महाराजा कोई घोषणा कर देते थे तो वो प्रजा के लिए पत्थर की लकीर हो जाती थी। यानी की उस आदेश को कोई टाल नही सकता था। राजा जो भी घोषणा या आदेश करते वो अपनी बातो पर दृढ रहते थे। और हर किसी को वो आदेश मानना पड़ता था। इसी तरह आज के जमाने में भी कुछ लोग अपनी बातो पर दृढ रहते है। इनकी कही हुयी बाते अमिट और स्थायी होती है। मतलब की किसी की कही हुयी बात को कोई टाल न पाये और हर कीमत पर उसको मानना ही पड़े उसी बात को कहते है “पत्थर की लकीर”

पत्थर की लकीर मुहावरे का अर्थ / Patthar Ki Lakir Muhavare Ka Arth.

  • मुहावरा – “पत्थर की लकीर”।
    – (Muhavara : Patthar Ki Lakir).
  • हिंदी में अर्थ – अमिट या स्थायी बात / पक्की बात / न मिटने वाली चीज़ / अपनी बात पर दृढ़ रहना।
    – (Meaning in Hindi : Amit ya Asthai Baat / Pakki Baat / Na Mitane Wali Chiz / Apni Baat Par Dridh Rahna).

“पत्थर की लकीर” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Patthar Ki Lakir Muhavare Ka Vaky Prayog.

इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग नीचे दिये गये उदाहरणों के माध्यम से समझा जा सकता है।

उदाहरण- 1.

गौतम की कही हुयी बाते पत्थर की लकीर साबित होती है। गौतम अपने परिवार का मालिक है। उसके परिवार में कुल 12 सदस्य हैं। गौतम जब कोई बात कहता तो उस बात को कोई मिटा नही सकता है। हर किसी को वो बात माननी पड़ती है। गौतम की कही हुयी बाते हमेशा पक्की बात साबित होती है। अर्थात परिवार के सदस्यों के लिए गौतम द्वारा कही हुयी बाते “पत्थर की लकीर” की तरह होती है।

उदाहरण- 2.

गोलू के लिए उसके पिता द्वारा कही गयी बाते पत्थर की लकीर होती हैं। गोलू एक आज्ञाकारी लड़का है। वह अपने से बड़ो के आज्ञा का पालन करता है। गोलू अपने पिता को ही अपना आदर्श मानता है। इसलिए उसके पिता जो भी उससे कहते वो गोलू के लिए पक्की बाते होती हैं। गोलू के पिता जो भी बाते गोलू से कहते और समझाते वो “पत्थत की लकीर” की तरह होती है।

उदाहरण- 3.

कुछ धर्म गुरुवों की कही बाते पत्थर की लकीर के समान होती है। आजकल कुछ ऐसे भी धर्मगुरु है जिनकी कही हुयी बाते पक्की बातें साबित होती हैं। उनकी बाते अमिट होती हैं। इन धर्मगुरुवों के जो शिष्य या अनुयायी होते है वो इनकी बातों को “पत्थर की लकीर” समझते हैं।

उदाहरण- 4.

पंडित जी की बाते हमेशा पत्थर की लकीर साबित होती है। गांव के लोग पंडित जी की बातो पर हमेशा यकीन करते है। क्युकी पंडित जी जब भी कोई बात कहते तो वो हमेशा सच होती है यानी उनकी कही हुयी बात अमिट होती है। इसलिए गांव वालो के लिए पंडित जी की बाते “पत्थर की लकीर” की तरह होती है।

उदाहरण- 5.

महाभारत में भीष्म पितामह की बाते पत्थर की लकीर साबित हुयी। महाभारत में भीष्म पितामह ने एक प्रतिज्ञा ली थी। भीष्म ने कहा था कि मै आजीवन ब्रह्मचर्य रहूंगा। मेरी ये कही हुयी बात सदा के लिए स्थायी रहेगी। भीष्म ने कहा कि मै अपनी बात पर दृढ़ रहूंगा। मेरी ये प्रतिज्ञा कभी मिटेगी नही। अर्थात भीष्म पितामह के आजीवन ब्रह्मचर्य रहने के लिए कही हुयी बात “पत्थर की लकीर” साबित हुयी।

 

हमें उम्मीद है की आपको इस मुहावरे का अर्थ समझ में आगया होगा। अपने सुझाव देने के लिए हमें कमेंट करें।

… … धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here