खोदा पहाड़ निकली चुहिया मुहावरे का अर्थ क्या है- Khoda Pahaad Nikli Chuhiya Meaning in Hindi.

खोदा पहाड़ निकली चुहिया मुहावरे का अर्थ - Khoda Pahaad Nikali Chuhiya Muhavara Meaning in Hindi.

मुहावरा : "खोदा पहाड़ निकली चुहिया"।

“खोदा पहाड़ निकली चुहिया” हिंदी भाषा का एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत (मुहावरा) है जिसको हम सभी लोग एक प्रकार के सम्बोधन के लिए प्रयोग करते है। जब कोई काम एक बड़े लक्ष्य को निश्चित करके किया जाये और उसका परिणाम बहुत ही निराशाजनक हो। तब ऐसे मुहावरों के जरिए हमसब अभिव्यक्ति करते है।

या फिर कोई काम इसलिए किया जा रहा कि वहा से ज्यादा लाभ उम्मीद की गयी है, पर ऐसा होता नहीं है। केवल ऐसी हमारी कल्पनायें होती है कि ऐसा हो सकता है अथवा ऐसा ही है। और परिणाम विपरीत आ जाने पर हमे पछतावा होता है। ऐसे स्थान पर भी इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।

खोदा पहाड़ निकली चुहिया मुहावरे का अर्थ – Khoda Pahaad Nikali Chuhiya Muhavara Meaning in Hindi.

  • हिंदी मुहावरा : “खोदा पहाड़ निकली चुहिया”।
  • हिंदी में अर्थ : अधिक मात्रा में परिश्रम और लाभ कम / उम्मीद के विपरीत परिणाम।

“खोदा पहाड़ निकली चुहिया” मुहावरें का वाक्य प्रयोग / Khoda Pahaad Nikali Chuhiya Muhavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1.
राहुल एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर था। उसके दोस्तों ने राहुल को बताया था परीक्षा में प्रश्न बहुत ही उच्च कोटि के आते है। राहुल ने यह निर्णय ले लिया था किसी भी तरह से पढ़ाई करके इस बार परीक्षा पास करनी है। इसी वजह से राहुल कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर रहा था। और उसने पूरे एक साल अच्छे से पढ़ाई की पूरी मेहनत के साथ। लेकिन जब राहुल परीक्षा में बैठा तो उसने देखा प्रश्नपत्र में सवाल बहुत ही आसान थे। प्रश्नपत्र देखकर राहुल खुश भी हुआ साथ ही बोला “खोदा पहाड़ निकली चुहिया”. राहुल का ऐसा मानना था, अगर वह नहीं भी पढता तो भी परीक्षा पास कर लेता।

उदाहरण 2.
राजू को नॉनवेज खाना बहुत पसंद है। उसका एक दोस्त राहुल से झूठ बोलकर उसको एक शादी में खाना खाने के लिए ले कर गया। राहुल जब दोस्त के साथ शादी में पंहुचा और खाने का विकल्प देखा तो उसका मूड ही ख़राब हो गया। क्योकि खाने में वेज का विकल्प था और राहुल का ऐसा मानना था कि शदियों में सिर्फ नॉनवेज खाने का विकल्प होना चाहिए। फिर राहुल कहता है कि “खोदा पहाड़ निकली चुहिया”.

उदाहरण 3.
राजू के पापा रात में एक साँप को देखकर चिल्लाने लगे। और घर के सब लोग इकठ्ठा हो गए। गौर से नजदीक जाकर राजू ने देखा तो वह पानी वाला साँप निकला, और साँप बहुत डरा हुआ भी था। ये तो वही बात हो गयी कि “खोदा पहाड़ और निकला चूहा”.

 

Read More …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here