एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ क्या है – Ek Anaar Sau Beemar Muhavara Meaning in Hindi.

Ek Anaar Sau Beemar Meaning in Hindi / एक अनार सौ बीमार मुहावरे का हिंदी में अर्थ।

मुहावरा : “एक अनार सौ बीमार”।

“एक अनार सौ बीमार” एक हिंदी का मुहावरा है। इसका अर्थ यह होता है कोई वस्तु एक है और उसकी जरुरत बहुत ज्यादा लोगो की है। कहने का मतलब यह कि कोई ऐसी वस्तु है जिसको प्राप्त करने वाले लोगो की संख्या बहुत ही ज्यादा है और उस वस्तु की मात्रा केवल नाममात्र की है। मतलब कि वस्तु की संख्या बहुत ही कम है।

ऐसा एक उदाहरण हम सरकारी नौकरी के लिए देख सकते है। जब किसी भी भर्ती की सूचना सरकार व्दारा जारी की जाती है। तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कितनी बड़ी मात्रा में होती है। और नौकरी के लिए सीटों की संख्या नाममात्र की होती है।

Ek Anaar Sau Beemar Meaning in Hindi / एक अनार सौ बीमार मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा : “एक अनार सौ बीमार”।
  • हिंदी में अर्थ : वस्तु एक और उसको चाहने वाले ज्यादा / किसी वस्तु की मात्रा बहुत ही कम और उसके जरूरतमदों की संख्या बहुत अधिक होना।

“एक अनार सौ बीमार” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Ek Anaar Sau Beemar Muhavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1. 10 हजार सीटों की भर्ती के लिए सरकार ने सूचना जारी की। जिसमे 30 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया। यह तो ऐसे सी ही बात हो गयी कि, “एक अनार सौ बीमार”

उदाहरण 2. एक बार एक अद्भुत और इकलौते पेंटिंग की नीलामी हो रही थी। उस नीलामी में सिर्फ एक पेंटिंग के लिए करोडो लोग पहुंचे थे। यह तो “एक अनार और सौ बीमार” वाली कहानी हो गयी।

उदाहरण 3. विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट की लिए 60 प्रत्याशियों ने अपना परचा भरा। जबकि 60 प्रत्याशियों में से केवल एक प्रत्याशी को चुना जाना है। इसे ही कहते है “एक अनार और सौ बीमार”

उदाहरण 4. मेडिकल सीट के लिए हर साल लाखो अभ्यर्थी आवेदन करते है। और बहुत ही कम अभ्यर्थियों को चुना जाता है। बाकि लोगो को सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है। यहां भी “एक अनार और सौ बीमार” वाला उदाहरण सटीक बैठता है।

 

Read More …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here