अपने पैरों पर खड़ा होना, मुहावरे का अर्थ क्या है. – Apne Pairon Par Khada Hona Muhaavara.

Apne Pairon Par Khada Hona Muhaavara Meaning in Hindi / "अपने पैरों पर खड़ा होना" मुहावरे का हिंदी में अर्थ।

मुहावरा - “अपने पैरों पर खड़ा होना"।

“अपने पैरों पर खड़ा होना” हिंदी का एक मुहावरा है। इस मुहावरे का अर्थ होता है कि इस भौतिक दुनिया में अपने दैनिक जरूरत की वस्तुओं का प्रबंध स्वयं के द्वारा किया जाना। यह बात किसी व्यक्ति, किसी संस्था अथवा देश के लिए भी हो सकता है। जैसे कि यदि हमसब एक व्यक्ति की बात करे तो। उसके लिए दैनिक जीवन यापन करने के लिए जरुरी वस्तुओ का प्रबन्ध स्वयं के द्वारा किया जाना।
देश की बात करे तो :
– देश की सुरक्षा का प्रबंध,
– नागरिको को रोजगार देने में सक्षम होना,
– देश में पर्याप्त मात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था,
– गरीब व्यक्ति के लिए घर और राशन की पर्याप्त व्यवस्था।
…. इत्यादि।

Apne Pairon Par Khada Hona Muhaavara Meaning in Hindi / “अपने पैरों पर खड़ा होना” मुहावरे का हिंदी में अर्थ।

  • मुहावरा – “अपने पैरों पर खड़ा होना”।
  • हिंदी में अर्थ – आत्मनिर्भर होना / स्वावलम्बी होना / अपने जरुरत की चीजों का प्रबंध से स्वयं करना।

“अपने पैरों पर खड़ा होना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Apne Pairon Par Khada Hona Muhaavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1. हमारा अपना प्यारा भारत देश अब “अपने पैरों पर खड़ा हो गया है”। जैसे कि आप सुनते भी होंगे, भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है।

उदाहरण 2. जबतक कोई देश आत्मनिर्भर (“अपने पैरों पर खड़ा”) नहीं बन जाता है। तबतक अंतर्राष्ट्रीय जगत में उस देश के मुददे और उसके पक्ष को बहुत गम्भीरता से नहीं लिया जाता है। इसलिए हर देश की यह प्राथमिकता होती है कि वह सबसे पहले अपने देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर ले जाये।

उदाहरण 3. इस मुहावरे के सन्दर्भ में हमे एक और कहावत सुनने को मिलती है। लोग ऐसा कहते है कि जबतक लड़का “अपने पैरों पर खड़ा न हो जाये”. तबतक उसकी शादी नहीं करनी चाहिए।

उदाहरण 4. कड़ी मेहनत के बाद शेखर को सरकारी नौकरी मिल ही गयी। उसके माता पिता अब इस बात से संतुष्ट है कि उनका बेटा अब “अपने पैरों पर खड़ा हो गया” है।

 

Read More …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here