अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना, मुहावरे का अर्थ क्या होता है। मुहावरे का वाक्य प्रयोग।

Apne Paanv Par Kulhadi Marna Muhavara Meaning in Hindi / “अपने पाँव पर खुद, कुल्हाड़ी मारना” मुहावरे का हिंदी में अर्थ।

मुहावरा - “अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना"।

“अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना” मुहावरे का अर्थ होता है, कि अपना नुकसान स्वयं द्वारा ही कर लेना। जब कोई ऐसी स्थिति हो, जहा पर आप खुद ऐसा पहल करे, और उसके कारन आप का ही अहित हो जाये। अथवा आप शौक शौक में किसी उकसा दे जिसकी कोई आवश्यकता न हो। और उस उकसावे की स्थिति से आप संकट में पड़ जाये या स्थिति जान पर पड़ आये। जैसे कि मान लीजिये आप जंगल में घूमने के लिए गए। और आप जंगल में शेर को देखते है। ऐसे में आपको मस्ती सूझती है. और आप शेर को उकसाने की कोशिश करने लगते है। अब शेर को गुस्सा आ जाता है और वह आपकी तरफ दौड़ता है। ऐसे में आपकी क्या स्थिति होगी विचार कीजिये इस बात पर।

Apne Paanv Par Kulhadi Marna Muhavara Meaning in Hindi / “अपने पाँव पर खुद, कुल्हाड़ी मारना” मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा – “अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना”।
  • हिंदी में अर्थ – अपना नुकसान स्वयं करना /अपना अहित खुद करना / अपना कार्य खुद बिगाड़ देना / संकट मोल लेना / बेवजह दुसरो के मामलों में दखल देना।

“अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Apne Paanv Par Kulhadi Marna Muhaavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1. कॉलेज में राहुल का ठीक ठाक पैकेज पर एक कंपनी में प्लेसमेंट हुआ। लेकिन राहुल ने उस नौकरी को ठुकरा दिया। और अब पिछले दो सालो से बेरोजगार होकर घर बैठा है। एक दिन जब राहुल मुझसे मिला तो उसने बोला कि भाई मैंने कॉलेज की प्लेसमेंट वाली जॉब को ठुकरा कर “अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली है”

उदाहरण 2. दीपक जंगल में बंद गाड़ी से बहार निकलकर पैदल चलने लगा। गाड़ी आगे निकल गयी। और दीपक पैदल ही धीरे धीरे चलने लगा। अचानक उसने किसी जानवर के दहाड़ने ही आवाज सुनी। अब तो उसके होश ही उड़ गए। इसे ही कहते है “अपने पांव में खुद कुल्हाड़ी मरना”। किसी तरह से दीपक भागते भागते गाड़ी के पास पंहुचा।

उदाहरण 3. अतुल ने आज अपने बॉस से झगड़ा किया है। जिसके वजह से अतुल के बॉस ने उसे नौकरी से ही निकाल दिया। अब अतुल को इस बात का पछतावा हो रहा है। इसे ही कहेंगे कि अतुल ने अपने बॉस से झगड़ा करके “अपने ही पाँव पर स्वयं कुल्हाड़ी मार ली है”

उदाहरण 4. एक बार दो लोग आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। उनको आपस में बहस करते देखकर शेखर उन्हें समझाने की कोशिश करने लगा। पलक झपकते ही उसकी बाइक गायब हो गयी। जब शेखर पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बाइक गायब थी। अब शेखर ये सोच रहा है कि इनको समझाने के चक्कर में उसने अपनी बाइक गवा दी। अब शेखर पूरी तरह यह समझ चूका है कि उसने “अपने पाँव पर स्वयं ही कुल्हाड़ी मार ली है”

 

Read More …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here