आकाश- पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ क्या होता है -Aakash- Patal Ek Karna Muhavara.

Aakash- Patal Ek Karna Muhavara Meaning in Hindi / आकाश- पाताल एक करना मुहावरे का हिंदी में अर्थ।

मुहावरा – “आकाश-पाताल एक करना"।

“आकाश- पाताल एक करना” हिंदी एक प्रसिद्ध मुहावरा है। इस मुहावरे का प्रयोग ऐसे सन्दर्भ में किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना हर संभव प्रयास लगा देता है। या कहें कि अपनी क्षमता से अधिक प्रयत्न करता है। या कहें कि किसी परिस्थिति विशेष में, एक सामान्य व्यक्ति से जितनी उम्मीद की जाती है उससे भी अधिक संघर्ष करता है। इतनी कड़ी मेहनत के बाद भी उस व्यक्ति को सफलता मिलती है या नहीं। यह बात उस विशेष परिस्थिति पर निर्भर करती है। व्यक्ति अपने लक्ष्य में सफल भी हो सकता है अथवा असफल भी हो सकता है। किन्तु इस मुहावरे का प्रयोग उस व्यक्ति के संघर्ष के सन्दर्भ में किया जाता है।

जैसे कि एक विद्यार्थी जो अपने जीवन के उद्देश्यों को समझता है। वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए एक बहुत ही संषर्ष के दौर से गुजरता है। लेकिन वह अपने लक्ष्य के गंभीर है तो उसे (लक्ष्य) प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है। इसी तरह के संघर्ष के पथ को प्रदर्शित करने के लिए एक मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। जिसे कहते है कि “आकाश- पाताल एक करना”।

Aakash- Patal Ek Karna Muhavara, Meaning in Hindi / आकाश- पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा – “आकाश-पाताल एक करना”।
  • हिंदी में अर्थ – अत्यधिक प्रयत्न (/परिश्रम /कोशिश) करना / पुरजोर कोशिश करना / कड़ी मेहनत करना ।

“आकाश-पाताल एक करना” मुहावरे का वाक्य प्रयोग / Aakash-Patal Ek Karna Muhavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1. हरी किसान कड़ी मेहनत से पैसे कमाता है। जिससे वह अपने बेटी को एक कॉलेज पढ़ा सके। वर्षो बाद, हरी किसान की बेटी आज एक सफल डॉक्टर बन पायी है। अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए हरी किसान ने “आकाश -पाताल एक कर दिया”। अपनी बेटी के कॉलेज की फीस भर पाना हरी के लिए इतना आसान नहीं था।

उदाहरण 2. शेखर अपने दोस्त बताता है कि लोगो को आज, ये जो मेरा एक सफल बिज़नेस दिख रहा है। यह इतना आसान नहीं था। इसके पीछे एक लम्बे संघर्ष की कहानी है। आगे शेखर कहता है कि इसको सफल बनाने के लिए मैंने “आकाश पाताल एक कर दिया था”।

उदाहरण 3. एक वैज्ञानिक ने 10 वर्षो के बाद अपने लक्ष्य में कामयाबी हासिल की। अपने लक्ष्य को साकार करने के लिए वैज्ञानिक ने “आकाश -पाताल एक कर दिया”। इस कामयाबी में संघर्ष के साथ ही के लम्बा समय भी लगा।

उदाहरण 4. इन दिनों सरकारी नौकरी लेने के लिए लोगो को काफी संघर्ष करना पड़ता है। यदि किसी को एक अच्छी सरकारी नौकरी मिल भी गयी है तो आप यह मान लीजियेगा कि उसने नौकरी पाने के लिए “आकाश पाताल एक कर देने जैसी मेहनत किया है”।

 

Read More … …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here