कलेजे पर पत्थर रखना मुहावरें का अर्थ क्या होता है- Kaleje Par Patthar Rakhna Meaning in Hindi.

Kaleje Par Patthar Rakhna Muhavara Meaning in Hindi.

मुहावरा – “कलेजे पर पत्थर रखना”।

“कलेजे पर पत्थर रखना” मुहावरे की व्याख्या।

“कलेजे पर पत्थर रखना” हिंदी का एक मुहावरा है। इस मुहावरे का मतलब होता है कि घोर विपत्ति का सामना करना। जब किसी व्यक्ति को किसी ऐसे विपत्ति का सामना करना पड़े। जिसकी शायद आम व्यक्ति कल्पना तक नहीं कर सकता है। और अचानक ऐसी किसी घोर विपत्ति का सामना करने की स्थिति बन जाती है। तो इस मुहावरे के जरिये लोग उस व्यक्ति को धैर्य धारण करने के लिए अभिव्यक्ति प्रदर्शित करते है। जैसे कि लोग कहते है कि होनी के आगे किसकी चलती है। मनुष्य के वश में तो इतना ही है कि धैर्य धारण करे और अपने “कलेजे पर पत्थर रख कर” आगे बढे।

Kaleje Par Patthar Rakhna Muhavara Meaning in Hindi / “कलेजे पर पत्थर रखना” मुहावरे का अर्थ।

  • मुहावरा – “कलेजे पर पत्थर रखना”।
  • हिंदी मे अर्थ – बहुत बड़े संकट को सहना / घोर विपत्ति (शोक) को सहन करने की क्षमता करना / दुःख की घडी में धैर्य धारण करने के क्षमता ।

“कलेजे पर पत्थर रखना” मुहावरें का वाक्य प्रयोग / Kaleje Par Patthar Rakhna Muhavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1. भारतीय सेना का एक जवान देश की सुरक्षा के लिए युद्ध लड़ते- लड़ते वीर गति को प्राप्त हो गया। जवान के परिवार वालों ने अपने “कलेजे पर पत्थर रख कर” शहीद बेटे का अंतिम संस्कार किया।

उदाहरण 2. जब एक लड़की की शादी होती है तो उसके माता-पिता अपने “कलेजे पर पत्थर रख कर” बेटी की विदाई करते है। माता – पिता और लड़की के लिए यह क्षण बहुत ही भावनात्मक होता है। हर माता – पिता के जीवन में यह क्षण बहुत ही कठोर होता है। लेकिन यह हमारी परम्पराओं से जुड़ा है इसीलिए लोग इसका आज भी अनुसरण करते है।

उदाहरण 3. किसी के भी मृत्यु की खबर, उसके घर वालो के लिए घोर संकट की भाँति होता है। लेकिन परिवार वालों को यह दुःखद खबर सहन करना ही पड़ता है। और अपने “कलेजे पर पत्थर रख कर” आगे बढ़ना ही पड़ता है। क्योकि आगे बढ़ना ही प्रकृति का नियम है। 

उदाहरण 4. राहुल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। राहुल अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक कम्पनी में नौकरी करने लगा। कुछ महीनो के बाद उसके कम्पनी ने उसको अपनी विदेश की एक शाखा में भेजने निर्णय लिया। राहुल के माता पिता ने अपने “कलेजे पर पत्थर रख कर” बेटे को विदेश में नौकरी करने के लिए भेजा।

Read More……..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here