भैंस के आगे बीन बजाना मुहावरे का अर्थ क्या है। Bhains ke Aage Been Bajana Muhavara in Hindi.

Bhains ke Aage Been Bajana Meaning in Hindi / भैंस के आगे बीन बजाना मुहावरे का अर्थ.

मुहावरा - "भैंस के आगे बीन बजाना"।

“भैंस के आगे बीन बजाना” हिंदी भाषा का एक मुहावरा है। इस मुहावरे का यह तात्पर्य होता है कि अपने ज्ञान का प्रदर्शन ऐसे स्थान पर मत कीजिये जहा पर उसको कोई समझने वाला न हो।

मतलब कि ये आप किसीको बड़ी ही लगन अथवा रुचि से किसी व्यक्ति को कुछ समझाने का प्रयास कर रहे है। और कितना भी कोशिश करने बाद आपकी बात उस व्यक्ति के पल्ले ही नहीं पड़ रहा है। ऐसे में आपके लिए यही अच्छा होगा कि आप अपना प्रयास बंद कर दे। ऐसे ही स्थान पर इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।

आगे हम इसे उदाहरण के जरिये वाक्यों में प्रयोग करके समझने की कोशिश करेंगे कि कैसे यह मुहावरा वाक्यों के साथ प्रयोग किया जाता है।

Bhains ke Aage Been Bajana Meaning in Hindi / भैंस के आगे बीन बजाना मुहावरे का अर्थ.

  • मुहावरा – “भैंस के आगे बीन बजाना”।
  • मुहावरे का हिंदी में अर्थ – मूर्ख आदमी को उपदेश देना / निरर्थक प्रयास करना /विपरीत सोच रखने वाले को अपना पक्ष समझाना / अपने ज्ञान का प्रदर्शन ठीक स्थान पर न करना।

“भैंस के आगे बीन बजाना” मुहावरें का वाक्य प्रयोग / Bhains ke Aage Been Bajana Muhavare ka Vaky Prayog.

उदाहरण 1.
राजू आज से पहले संस्कृत के बारे में कुछ पढ़ा ही नहीं था। और पंडित जी राजू को संस्कृत की बारीकियों के विषय में समझाने का प्रयास कर थे। राजू को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। ये तो ऐसे ही है जैसे कि “भैंस के आगे बीन बजाना”।

उदाहरण 2.
जिसका भगवान में विश्वास नहीं है उसके सामने दैवीय शक्ति, चमत्कार और अदृश्य शक्ति जैसे चीजों पर बात करना अथवा बहस करना वैसे ही है जैसे कि “भैंस के आगे बीन बजाना“।

उदाहरण 3.
जिसके ह्रदय में करुणा और दया नाम की कोई चीज न हो, उससे व्यक्ति से क्षमा और करुणा की बात करना, “भैंस के आगे बीन बजाने” के बराबर है।

उदाहरण 4.
बहरे (जिसको कान से सुनाई न देता हो) व्यक्ति को संगीत सुनाने का प्रयास करना “भैंस के आगे बीन बजाने” के जैसा है।

उदाहरण 5.
अज्ञानी व्यक्ति को उपदेश देना ठीक वैसे ही है जैसे कि “भैंस के आगे बीन बजाना”

 

Read More …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here