ChatGPT क्या है, यह कैसे काम करता है? जानिए सब कुछ ChatGPT के बारे में।

ChatGPT एक भाषा आधारित मॉडल है। OpenAI द्वारा डेवेलप किया गया है। बड़े डेटाबेस को संग्रहित किया गया है,

Chat GPT : Chat Generative Pre-Trained Transformer.

ChatGPT

ChatGPT (चैट जीपीटी) क्या है इस सवाल का जबाब अगर आप ढूंढ रहे है तो आप विल्कुल सही जगह पहुंच गए है। तो दोस्तों अब बात करते है चैट जीपीटी के बारे में। चैट जीपीटी एक प्रकार से डेटा संग्रह है, जो डिजिटल माध्यम में एक जगह पर संग्रहित किया गया है। और उसको यूजर के सवाल पूछने के अनुसार बेहतर जबाब देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ये ChatGPT का मोटे तौर पर परिचय है।

आगे हम और भी बहुत ही आसान भाषा में इसको समझने की कोशिश करेंगे। हम कोई भी टेक्निकल बात नहीं करेंगे जिससे आपको समझने में असुविधा हो। हमारा उद्देश्य है कि ChatGPT के सन्दर्भ में जो भी सवाल आपके पास है उनका बहुत ही आसान भाषा में जबाब दिया जाये। ताकि आप उसको अच्छे से समझ पाये। दोस्तों एक उदहारण के माध्यम से समझने की कोशिश करते है कि ChatGPT काम कैसे करता है।

ChatGPT को एक उदाहरण के जरिये समझने की कोशिश करते है।

मान लेते है कि यह भौतिक दुनिया (Physical World), (जिसमे आप, हम और अन्य लोग या जो कुछ भी हमे दिखाई दे रहा है, इसे भौतिक दुनिया कहते है।) डिजिटल दुनिया है। समझने के लिए मान लेते है, आगे हम समझने की कोशिश करेंगे इसको। तो अगर मै आप से पुछू की आपका नाम क्या है , आप काम क्या करते है, आप क्या पढ़ते है इत्यादि जैसे सवाल। ये तो आसान से सवाल हो गए.

अब मैं आपसे कुछ कठिन सवाल पूछूँ जो सायद आप न जानते हो, लेकिन दुनियाभर में वह सवाल बहुत चर्चित है और जरुरी भी। ऐसे में आप क्या करेंगे, सायद उस सवाल का जबाब कही से ढूँढ कर पढ़ने की कोशिश करेंगे ताकि दुबारा यदि कोई आपसे उसके बारे में पूछे तो आप उसको जबाब दे सके।

ChatGPT को एक उदाहरण के जरिये समझने की कोशिश करते है।

ऐसे ही मान लेते है कि आप अपने किसी दोस्त से मिले और उससे बात करके आपको कुछ ऐसा महसूस हुआ कि उसके पास काफी ज्यादा जानकारी है, जैसे कि अनेक विषयो पर। क्या इसी तरह दुनिया में हरएक के पास अनेक तरह की और अलग अलग उपयोगी जानकारी है। आप ऐसा मानते भी होंगे। तो आपने यह सभी तरह की जानकारी कहा से हासिल की। जरूर ही अपने स्कूल और कॉलेज में एवं अन्य और ढेर सारी किताबें पढ़कर। क्या आपने कभी गौर किया इस बात पर कि आप यह सारी जारी जानकारी क्यों अपने पास इकट्ठा कर रहे है। संभवतः आपको पता है।

जैसा की आप जानते है इस भौतिक दुनिया में जिसके पास जितना अधिक नॉलेज है, उसका सम्मान भी लोग करते है. उसकी समाज में पहुंच भी अधिक है. और कमाई के साधन भी उसके पास अधिक है, एक आम व्यक्ति तुलना में। आपने, अपने आस पास ऐसा महसूस किया होगा। और शायद यही कारण भी है, हम सभी लोग, कुछ नया और अधिक नॉलेज अपने पास इकट्ठा करने की अनवरत कोशिश में लगे रहते है। जिससे हम सभी अपने आपको एक विशिष्ट और उत्कृष्ट व्यक्तित्व में ढाल सके। दोस्तों ये तो बड़ा फिलॉसिफिकल हो गया। लेकिन कोई बात नहीं आपको समझने के प्रक्षेप में यह एक उदाहरण लिखा है मैंने।

अब आते है अपने मुख्य मुद्दे पर। ठीक इसी प्रकार डिजिटल दुनिया भी काम करती है। जिस संस्थान के पास जीतनी अधिक प्रभावी सुवधा और जानकारी देने की स्पष्टता होगी, उस संस्था की, समाज में उतनी ही बड़ी स्वीकार्यता होगी।

ऊपर हमने एक शब्द प्रयोग किया है, प्रभावी, इसके परिपेक्ष का मतलब तो बहुत व्यापक है। जैसे की –

– किस डिजिटल संस्थान के पास कितनी बड़ी डेटा संग्रह की उपलब्धता है।
– जिससे की वह किसी भी सवाल के जबाब देने में सक्षम है।
– कितनी स्पष्टता से सवालों के जबाब देता है।
– सवालों के जबाब देने की प्रक्रिया में कम से कम समय में लेता है।
– पूछे गए सवाल के सटीक उत्तर देता है। उसके उपयोग की विधि आसान होनी चाहिए।
और भी अनेक पैरामीटर होते है इनको प्रभावी लोकप्रिय बनाने के दिशा में। जैसे कि AI का उपयोग करके इनको और भी यूजर आधारित बनाया जाता है।

डिजिटल क्षेत्र को विकसित करने और उनको और अधिक प्रभावी बनाने में कोडिंग लैंग्वेज (Coding Language) की मदद ली जाती है। जैसे की –

1. Javascript
2 . Java
3 . HTML
4 . Python
5 . C#, C and C++
6 . SQL
7. CSS
8 . PHP
9 . Ruby
10. Perl
. . . etc

ऐसे ही और भी Coding Language है जिनके मदद से डिजिटल वर्ल्ड में प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया जाता है। फ़िलहाल हम इन पर अभी बात नहीं करेंगे, जिससे आपको समझने में परेशनी हो। और ऐसे भी इसे समझने की जरूरत भी नहीं है, यदि आप नान टेक्निकल फील्ड (non technical field) से है तो। अब बात कर लेते है ChatGPT क्या है ?

ChatGPT क्या है ?

ChatGPT एक प्रकार से भाषा आधारित मॉडल है। जो कि OpenAI द्वारा डेवेलप किया गया है। इसमें बहुत बड़े डेटाबेस को संग्रहित किया गया है, जिससे यह किसी भी सवाल का जबाब देने सक्षम है। यह ज्यादा स्पष्टता से उत्तर देने में समर्थ है। यह एक प्रकार का स्वचालित प्रोग्राम है। ChatGPT एक ही सवाल के अनेक उत्तर दे सकता है जोकि हर बार पहले वाले उत्तर से अलग होता है।

Chat GPT का पूरा नाम
Chat GPT : Chat Generative Pre-Trained Transformer (चैट जनरेटिव प्री – ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर).

ChatGPT का इतिहास क्या है ?

यह पहली बार 2018 में ChatGPT के नाम प्रकाशित किया गया था। उसके कुछ समय बाद इसका एक अपडेट मॉडल (पहला संस्करण) GPT-1 के नाम प्रकाशित किया गया। फिर उसके बाद इसका दूसरा मॉडल GPT-2 लॉन्च किया गया। जिसमे कुछ और अधिक फीचर जोड़े गये थे। यह GPT-1 से ज्यादा सुविधाओं के साथ बनाया गया था। जैसे की यह कुछ सामान्य तरह के सवालों के जवाब देने में भी सक्षम था। जबकि पहले सस्करण में यूजर केवल संपादन (लेखन कार्य) कर सकते थे। और उसके बाद आया तीसरा संस्करण, जो GPT- 3 के नाम से लॉन्च किया गया। इसे बेहतर सुविधाओं से युक्त लॉन्च किया था। इस संस्करण में स्वचालित रूप से विषय संपादन कार्य, सामान्य सवालो के जबाब देने और सामान्य सवालों के उत्तर देने के साथ सामान्य ज्ञान को शामिल करके काम करने में सक्षम बनाया गया था।

Chat GPT का उपयोग कैसे करें?

Chat GPT का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एक अकाउंट बनाना होगा और उसके बाद आप इसके सेवाओं का लाभ ले सकते है।

ChatGPT का प्रयोग के लिए आपको अपने बारे कुछ जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही आप ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते है। जैसे कि –

चरण 1. आप अपने पसंदीदा ब्राउज़र में जाकर टाइप करे openai / ChatGPT
चरण 2. वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आप ChatGPT के होमपेज पर पहुंचेंगे।
चरण 3. पेज पर आपको नीचे बाएं किनारे पर एक बॉक्स दिखेगा, जिसमे लिखा होगा “TRY CHATGPT”
चरण 4. उस बॉक्स पर क्लिक करने के बाद।
चरण 5. क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
चरण 6. सामने दो विकल्प दिखेगा Log In और Sign Up .
चरण 7.नए यूजर Sign up का विकल्प चुने।
चरण 8. उसके बाद आपको एक Email ID देना होगा।
चरण 9. ईमेल को एक लिंक के माध्यम से Verify कराना होगा (लिंक ChatGPT के द्वारा आपके ईमेल id पर भेजा जायेगा).
चरण 10. इसके बाद एक मोबाइल नम्बर भी देना होगा।
चरण 11.और उसको भी एक OTP के द्वारा Verify कराना होगा (OTP, ChatGPT के द्वारा आपके मोबाइल नम्बर पर भेजा जायेगा).
चरण 12.आपको एक pasword सेट करना होगा, जिससे आप Next Time, ChatGPT में Log in करेंगे।

इसके बाद आपका अकॉउंट सफलतापूर्वक ओपन हो जायेगा। अब आप ChatGPT के सेवाओं का लाभ ले सकते है।
फ़िलहाल अभी के लिए ChatGPT की सेवाएं मुफ्त है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके सफलतापूर्वक पूर्ण परिक्षण के बाद, ChatGPT अपनी सेवाओं के बदले कुछ शुल्क भी ले सकता है।

 

Read More… …

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here